नवरात्र में मीट की दुकानों पर प्रतिबंध की मांग,प्रशासन से स्पष्ट निर्देश जारी करने की अपील
नवरात्र में मीट की दुकानों पर प्रतिबंध की मांग,प्रशासन से स्पष्ट निर्देश जारी करने की अपील

12 Oct 2026 |   26



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

सकीट/एटा। शारदीय नवरात्र के दौरान कस्बा सकीट क्षेत्र में मीट की दुकानों को बंद रखने की मांग उठी है।सेकुलर सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने प्रशासन से मामले में स्पष्ट रुख अपनाने और लागू नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की अपील की है।

ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्र श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा प्रमुख पर्व है। ऐसे में धार्मिक भावनाओं के सम्मान और क्षेत्र में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन को मीट की दुकानों के संचालन से संबंधित नियमों और दिशा-निर्देशों की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

ब्रजेश सिंह ने मांग की कि यदि नवरात्र के दौरान दुकानों को बंद रखने संबंधी कोई आदेश या प्रतिबंध लागू है, तो उसका सख्ती से पालन कराया जाए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाने की अपील की।हालांकि मीट की दुकानों को बंद रखने संबंधी किसी प्रशासनिक आदेश की पुष्टि नहीं हुई है।

More news