बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकली राम बारात, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से निकली राम बारात, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत

03 Oct 2026 |   21



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

सकीट(एटा)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इशारा पश्चिमी में आयोजित श्री मनकामेश्वर रामलीला के तहत शाम को भव्य राम बारात निकाली गई।आकर्षक ढंग से सजे ट्रैक्टरों पर निकली बारात में बैंड-बाजों की धुन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए बारात के साथ चले।

राम बारात ने श्री मनकामेश्वर,सिद्धेश्वर,संतोषी माता, महाकाली,महाराज बाबा,शीतला माता और त्र्यंबकेश्वर मंदिर सहित इशारा पूर्वी-पश्चिमी के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान राम,लक्ष्मण और सीता की आरती उतारकर पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

बारात को लेकर ग्रामीणों,महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष मधु दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली, जबकि आयोजन समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

More news