डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,सीसीटीवी,भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा,महिला बंदियों को मिल रही सुविधाएं भी परखीं
डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण,सीसीटीवी,भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा,महिला बंदियों को मिल रही सुविधाएं भी परखीं

30 Oct 2026 |   26



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

एटा।जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन ने गुरुवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी निगरानी,बंदियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता,स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कैमरे निरंतर चालू रहें और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

डीएम और एसएसपी ने बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का भी निरीक्षण किया।उन्होंने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कारागार में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर बंदियों को समय से समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने महिला बैरक का निरीक्षण कर महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने निर्देश दिए कि पात्र बंदियों को उनके विधिक अधिकारों के अनुरूप आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए,जिससे वे शासन की संबंधित व्यवस्थाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

डीएम ने कारागार प्रशासन को सुरक्षा,स्वच्छता,भोजन, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव, जेलर प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news