एटा में रविवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित,33/11 केवी उपकेंद्र कोतवाली देहात पर अनुरक्षण कार्य के चलते कटौती
एटा में रविवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित,33/11 केवी उपकेंद्र कोतवाली देहात पर अनुरक्षण कार्य के चलते कटौती

03 Oct 2026 |   21



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

एटा। 33/11 केवी उपकेंद्र कोतवाली देहात पर 33 केवी सीटी/पीटी की स्थापना और अनुरक्षण कार्य के चलते रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत नगरीय वितरण खंड एटा के अनुसार इस दौरान आगरा रोड,द्वारिकापुरी,श्याम बिहार,यादव नगर,अंबेडकर नगर, संजय नगर,वर्मा नगर,कचहरी रोड,जेल रोड,अवागढ़ हाउस, शिवपुरी,गांधी मार्केट,कलेक्ट्रेट,शिकोहाबाद रोड,नई बस्ती, भगीपुर,श्याम नगर,लालपुर,जाटवपुरा,नगला प्रेमी,आनंदपुरी, प्रेम नगर,बापू नगर,सुनहरी नगर,रानी अवंतीबाई नगर, आनंदपुरम,यदुवंश नगर,गगनपुर,उदयेतपुर,आर्य नगर सहित संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करने और विद्युत विभाग को सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

More news