ब्यूरो तुर्रम सिंह
सकीट।ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,खंड विकास कार्यालय,डीएवी इंटर कॉलेज,प्राथमिक विद्यालय सकीट प्रथम,उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर,नगर पंचायत कार्यालय और कोतवाली परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुए।
अधिकारियों,कर्मचारियों,शिक्षकों,विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विद्यालयों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्रीजी की सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।