सम्पूर्ण समाधान दिवस आज, जलेसर में डीएम करेंगी जनसुनवाई
सम्पूर्ण समाधान दिवस आज, जलेसर में डीएम करेंगी जनसुनवाई

03 Oct 2026 |   13



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

एटा।जनसमस्याओं और शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली तहसील जलेसर में पहुंचकर जनसुनवाई करेंगी।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अलीगंज तहसील और अपर जिलाधिकारी प्रशासन सदर तहसील एटा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहेंगे।

अधिकारियों को शासन की मंशानुसार फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका नियमानुसार त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

More news