ब्यूरो तुर्रम सिंह
एटा।गांधी जयंती के अवसर पर शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रोडवेज बस अड्डा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कुछ बच्चे बिना मास्क के झाड़ू लगाते और कूड़ा एकत्र करते हुए दिखाई दिए, जबकि साथ मौजूद शिक्षिकाएं मास्क लगाए नजर आईं।
तस्वीरों में बच्चों द्वारा सार्वजनिक स्थल पर सफाई करते दिखाई देने के बाद उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। झाड़ू लगाने और कूड़ा उठाने के दौरान बच्चों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
मामले में संबंधित अधिकारियों से अभियान के दौरान अपनाए गए सुरक्षा मानकों की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता न हो।