ईवीएम वेयरहाउस का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी
ईवीएम वेयरहाउस का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था परखी

30 Oct 2026 |   28



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

एटा।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित दोनों ईवीएम वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी निगरानी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक मिली और सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए।

निरीक्षण के दौरान डीएम एम. अरुन्मोली और एसएसपी इलामारन ने गार्ड रूम में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटर का अवलोकन कर वेयरहाउस परिसर की गतिविधियों की निगरानी व्यवस्था जांची।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को दो से चार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए,ताकि परिसर की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

डीएम एम. अरुन्मोली ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा निर्वाचन कार्यालय के कार्मिकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की लगातार जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय नारायण सिंह,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार मोरल,अपर उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news