ब्यूरो तुर्रम सिंह
एटा।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के सहयोग से एटा के युवा उद्यमी नरेंद्र राजपूत ने स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मैक्रोनी निर्माण इकाई स्थापित की है।योजना के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक,सिविल लाइंस एटा द्वारा उन्हें 25 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया,जिसके बाद उन्होंने अवंतीबाई नगर शिकोहाबाद रोड स्थित मैक्रोनी निर्माण इकाई शुरू की।
इकाई में आधुनिक मशीनरी के माध्यम से मैक्रोनी का उत्पादन किया जा रहा है।इससे जहां स्थानीय बाजार की मांग पूरी करने में मदद मिल रही है,वहीं नरेंद्र राजपूत को अपना व्यवसाय संचालित कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। इकाई के संचालन से दो कर्मचारियों को प्रत्यक्ष रोजगार भी प्राप्त हुआ है।
उपायुक्त उद्योग अर्चना कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए ऋण के साथ आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।नरेंद्र राजपूत ने योजना का लाभ लेकर अपना व्यवसाय स्थापित किया और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया।
नरेंद्र राजपूत की पहल यह दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ लेकर युवा अपना उद्यम स्थापित करने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। उनकी उद्यमशीलता और प्रयास स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।