अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का मध्यरात्रि प्रहार,जेसीबी जब्त
अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का मध्यरात्रि प्रहार,जेसीबी जब्त

23 May 2026 |   45



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

जलेसर/एटा।तहसील जलेसर क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया।उपजिलाधिकारी पीयूष रावत के निर्देशन में तहसीलदार संदीप सिंह ने नगला छैय्या, वीरनगर थाना अवागढ़ क्षेत्र में मध्यरात्रि छापेमारी कर अवैध खनन में लगी एक जेसीबी UP 08 A T 7609 को मौके से पकड़ लिया।रात्रि लगभग 12:35 बजे चलाए गए अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने अवैध खनन से संबंधित सामग्री को भी जब्त कर कार्रवाई की।मौके पर मौजूद व्यक्तियों के खिलाफ भी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान साक्ष्य एवं फोटो भी संकलित किए।

तहसीलदार संदीप सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध खनन से क्षेत्र की सड़कों एवं पर्यावरण को लगातार नुकसान पहुंच रहा था। प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही है।

More news