ओवरलोड माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार,एसडीएम पीयूष रावत की सख्त निगरानी में तीन ओवरलोड ट्रक पकड़ाए,जलेसर में कानून व्यवस्था का दिखा दम
ओवरलोड माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार,एसडीएम पीयूष रावत की सख्त निगरानी में तीन ओवरलोड ट्रक पकड़ाए,जलेसर में कानून व्यवस्था का दिखा दम

08 May 2026 |   29



ब्यूरो तुर्रम सिंह 

जलेसर/एटा।उत्तर प्रदेश के एटा जिले की जलेसर तहसील में अवैध ओवरलोडिंग और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। उपजिलाधिकारी पीयूष रावत के कुशल नेतृत्व और सतर्क निगरानी में तहसील प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ लिया।

एसडीएम पीयूष रावत के निर्देशन में तहसीलदार संदीप सिंह और नायब तहसीलदार वाजिद अली खान की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से अत्यधिक मिट्टी और बालू का परिवहन कर रहे ट्रकों पर कार्रवाई की। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से ओवरलोडिंग माफियाओं में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए ट्रक निर्धारित मानकों से अधिक भार लेकर सड़कों पर दौड़ रहे थे,जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही थीं और लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही थी। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तीनों ट्रकों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

एसडीएम पीयूष रावत की सक्रिय कार्यशैली और अनुशासनप्रिय प्रशासनिक व्यवस्था की क्षेत्र में लगातार सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलेसर में अब अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि विकास और कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। एसडीएम पीयूष रावत के नेतृत्व में जलेसर तहसील एक अनुशासित, सुरक्षित और विकासोन्मुख क्षेत्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रही है।नियमों का पालन ही सुशासन और विकास की पहली शर्त है,इसी संकल्प के साथ जलेसर प्रशासन लगातार क्षेत्र में पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था स्थापित करने में जुटा हुआ है।

More news