जलेसर में दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा,जीजा की मौके पर मौत,भाई-बहन की हालत गंभीर
जलेसर में दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंदा,जीजा की मौके पर मौत,भाई-बहन की हालत गंभीर

30 May 2026 |   159



अनेक सिंह 

जलेसर/एटा।जलेसर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेरनी चौकी के निकट नगला राधे के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चला रहे 24 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र जुगुन सिंह निवासी सेहपऊ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि 17 वर्षीय अमित कुमार पुत्र देवलाल और उनकी बहन 26 वर्षीय प्रियंका पुत्री देवलाल निवासी ग्राम महानमई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि तीनों लोग गांव महानमई से दवा लेने जा रहे थे,तभी रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को रौंद दिया।मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

जानकारी के अनुसार रोहित कुमार की शादी लगभग 8 महीने पहले ही ग्राम महानमई में हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुए इस दर्दनाक हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

More news