नेपाल हिंसा में फंसे भारतीयों के लिए राहत भरी खबर,विहिप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 
नेपाल हिंसा में फंसे भारतीयों के लिए राहत भरी खबर,विहिप ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर 

11 Sep 2025 |   31



 

सिद्धार्थनगर।नेपाल में जारी हिंसा के बीच वहां फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए विश्व हिंदू परिषद,गोरक्ष प्रांत की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।संगठन ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं और किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक उनसे सहयोग ले सकते हैं।

बढ़नी सीमा क्षेत्र में जिला मंत्री शिवाजी (8172843037) और उपाध्यक्ष संजय मित्तल (7376550196), खुनुआं क्षेत्र में प्रखंड अध्यक्ष सचमुच त्रिपाठी (8881005509) और मातृशक्ति संयोजिका प्रमिला मिश्रा (9415673732) मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। ककरहवा सीमा पर प्रखंड मंत्री कन्हैया लाल (7852065026) व खंड अध्यक्ष सर्वेश वर्मा (9454342309) को जिम्मेदारी दी गई है।

अलीगढ़वा क्षेत्र में खंड अध्यक्ष अर्जुन मद्धेशिया (7232925654) और प्रखंड उपाध्यक्ष अजय जायसवाल (8360943963) से संपर्क किया जा सकता है। ठोठरी सीमा पर नगर अध्यक्ष रजत त्रिपाठी (9918357081) और सह सुरक्षा प्रमुख अजय सिंह (9956892526) को तैनात किया गया है।

विहिप जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय (9919286248, 9839477555) ने बताया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बता दें कि नेपाल की परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी जिले के लोगों की सहायता के लिए तहसील नौगढ़ और शोहरतगढ़ में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। उसके साथ में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे संचालित रहेंगे। ताकि इसके माध्यम से नागरिकों की सीधे मदद हो सके।

शोहरतगढ़- 05544-297060

नौगढ़- 7398050056

More news