शिवपाल यादव ने राजा भइया को यादवों का भी सच्चा हितैषी बता दिया:दिव्य अग्रवाल लेखक और विचारक 
शिवपाल यादव ने राजा भइया को यादवों का भी सच्चा हितैषी बता दिया:दिव्य अग्रवाल लेखक और विचारक 

11 Sep 2025 |   71



 

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया जनता के दिलों को जीतकर आज तक विजय रहे, लोगों का काम करना,उनके दुख-सुख में सम्मिलित होना यह राजा भइया का मूल स्वभाव है,जिस पर सपा के वरिष्ठ नेता और यादव समाज में सम्मानित नेता शिवपाल यादव ने भी अपनी मोहर लगाई है।एक पोड कास्ट साक्षात्कार में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजा भइया अपनी विधानसभा में जनता के काम करते हैं,इसलिए अपने दम पर जीतकर आते हैं।

इसमें सबसे मुख्य बात है कि कुंडा विधानसभा में यादव समाज की जनसंख्या बहुत है और शिवपाल यादव स्वयं कह रहे हैं कि राजा भइया सभी का दिल जीतते है,सबके काम आते हैं तो यह बात तो स्पष्ट हो गई कि राजा भइया की राजनीति जातिगत नहीं अपितु सर्वसमाज को सेवा के रूप में समर्पित है,जिसमें यह भी सिद्ध हो जाता है राजा भइया यादव समाज के भी सच्चे हितैषी और लोकप्रिय नेता हैं।  

दूसरी मुख्य बात शिवपाल जी ने यह भी कही कि राजा भइया ने बिना किसी शर्त के अनेक विधायकों से संपर्क कर सपा की सरकार बनवाई थी।राजा ने कभी किसी मंत्री पद की मांग नहीं की थी।

शिवपाल जी के शब्दों में राजा भइया के प्रति सम्मान के साथ वेदना भी थी।स्पष्ट अनुभव हो रही थी कि राजा भइया के साथ को शिवपाल जी हृदय से स्मरण कर रहे थे।हां यह बात अवश्य है कि राजा भइया का जन्म क्षत्रिय कुल में हुआ है और ठाकुर समाज में उनका सम्मान भी बहुत है,इसमें कोई संदेह नहीं,लेकिन राजा भइया किसी से बड़े या छोटे हैं यह एक राजनीतिक कथन है,जिसका कोई महत्व नहीं।

राजा भइया योगी जी महाराज का सम्मान ऐसे ही करते हैं।जैसे एक सनातनी साधक ईश्वर के समक्ष समर्पित होकर उनका सम्मान करता है।

More news