ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़।जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी एवं अवर प्रभारी अधिकारी जनगणना विमल कुमार ने नगर पंचायत गड़वारा और अंतू में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम विमल कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना के विभिन्न चरणों,स्व-गणना और जनसंख्या गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी। एसडीएम ने डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, शुद्ध एवं त्रुटिरहित आंकड़ों के संकलन और प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण में प्राप्त तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी का उपयोग करते हुए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें, ताकि जनगणना-2027 निर्धारित समय सीमा में पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न हो सके।