ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे का आरोप,पुलिस ने रुकवाया काम लेखपाल से गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे का आरोप,पुलिस ने रुकवाया काम लेखपाल से गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

20 Oct 2026 |   38



 

ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे का आरोप,पुलिस ने रुकवाया काम

लेखपाल से गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

 

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ननौती गांव में ग्रामसभा की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।ननौती गांव के राकेश सिंह ने एसडीएम और तहसीलदार लालगगंज से शिकायत कर जमीन को कब्जामुक्त कराने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता राकेश सिंह ने राजू यादव,सोनू यादव,गायत्री देवी,आशा यादव,वीरेंद्र यादव और लखन व उनके भाइयों पर ग्रामसभा की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल ने जब कब्जा करने से रोका तो उनके साथ गालीगलौज की गई और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई।

राकेश सिंह का आरोप है कि पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत की गई,लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, शिकायत के बाद थाना प्रभारी दीप नारायण ने दरोगा नंदलाल यादव और एक कांस्टेबल को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने पहुंचकर जमीन पर कब्जे का काम रुकवा दिया।

एसडीएम लालगंज वाचस्पति सिंह ने मामले की जांच कराकर ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा पाए जाने पर उसे मुक्त कराने की बात कही है।

More news