ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़। कुंडा थाना क्षेत्र के मलाका तारा जमेठी गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या मामले में फरार सास-ससुर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गंगा सागर मिश्रा की तहरीर पर उनकी पुत्री रोहनी मिश्रा उर्फ अंतिमा मिश्रा (25) के पति आकाश मिश्रा, सास मंजू मिश्रा और ससुर अनिरुद्ध कुमार मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में आरोप लगाया गया कि फरवरी 2025 में विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर रोहनी को प्रताड़ित किया जा रहा था। 30 सितंबर को रोहनी की मौत की सूचना मिली।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंजू मिश्रा (46) और अनिरुद्ध कुमार मिश्रा उर्फ अंशु मिश्रा (48) को मलाका तारा जमेठी के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि अनिरुद्ध के कब्जे से इनफिनिक्स मोबाइल और मंजू के कब्जे से लावा मोबाइल बरामद हुआ। वहीं, फील्ड यूनिट से मृतका से संबंधित पीली साड़ी, मोबाइल फोन, कॉपी, कलम और स्पॉट मेमो भी प्राप्त कर विवेचना में दाखिल किया गया है।