गंगा में बढ़ेगा मछलियों का कुनबा,कालाकांकर घाट पर छोड़े गए एक लाख मत्स्य बीज
पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह की मौजूदगी में हुआ रिवर रैचिंग कार्यक्रम,गंगा में मत्स्य संरक्षण की पहल
ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
कुंडा/प्रतापगढ़।गंगा नदी में मत्स्य संरक्षण और मछलियों की संख्या बढ़ाने के लिए गुरुवार को कालाकांकर घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह की उपस्थिति में गंगा नदी में एक लाख मत्स्य बीज छोड़े गए।मत्स्य विभाग की ओर से संचालित इस कार्यक्रम के तहत 80 से 100 मिलीमीटर आकार के मत्स्य बीजों का संचय किया गया। इस पहल का उद्देश्य गंगा में मछलियों के प्राकृतिक भंडार को बढ़ावा देना और जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण में योगदान देना है।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुंडा अजय यादव,मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलेश कुमार बौद्ध,मत्स्य निरीक्षक जंगबहादुर पटेल,वरिष्ठ सहायक मनीष कुमार गुप्ता, कालाकांकर प्रधान मनीष कुमार सिंह,कृषि विज्ञान केंद्र के अवधेश सिंह,सीएससी हेड राजीव द्विवेदी,निषाद पार्टी के अरविंद निषाद और तुलसीराम बिंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।