ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र में बुधवार को सेवा नहर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया।डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई,वहीं एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। 48 वर्षीय हैदर,45 वर्षीय पत्नी रीता और 40 वर्षीय नोखे लाल की सड़क हादसे में मौत हो गई।हादसे में नोखे लाल का बेटा शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया।
मायके जा रही थी रीता,एक ही बाइक पर सवार थे चार लोग
मिली जानकारी के मुताबिक कुंडा क्षेत्र के गैसपुर दुखीपुर की रीता प्रयागराज के मऊआइमा अपने मायके जा रही थी।नोखे लाल की ससुराल भी मऊआइमा में है।रीता और उनके पति हैदर,नोखे लाल और उसका बेटा शुभम एक ही बाइक पर सवार थे।इसी दौरान बाघराय थाना क्षेत्र में सेवा नहर के पास उनकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई।टक्कर इतनी तेज थी कि रीता,उनके पति हैदर और नोखे लाल की मौत हो गई। हादसे में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया।सड़क पर शव और क्षतिग्रस्त बाइक देखकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही बाघराय थाना प्रभारी श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।