फतेह बहादुर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
फतेह बहादुर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

03 Oct 2026 |   20



फतेह बहादुर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

सेवा संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज के फतेह बहादुर इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम विद्यालय के संरक्षक अभय प्रताप सिंह पप्पन‌ की अगुवाई में आयोजित हुआ। इस दौरान ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य क्षमा सिंह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम रहे।अतिथियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।समारोह में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।विद्यार्थियों ने लघु नाटकों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में सेवा संकल्प अभियान‌ के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। अतिथियों और विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक,कर्मचारी,छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

More news