हैंसी बाजार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का खुलासा,तीन गिरफ्तार
हैंसी बाजार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का खुलासा,तीन गिरफ्तार

30 Sep 2026 |   34



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।मांधाता पुलिस ने हैंसी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 26/27 सितंबर की रात विपुल पटेल की दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ था।मामले में थाना मांधाता में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिश्रपुर जाने वाले रास्ते पर संत निरंकारी आश्रम के आगे से अनुपम पटेल (20), आदित्य यादव (18) और सौरभ पटेल (19) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकान से चोरी करने की बात पुलिस को बताई। उनकी निशानदेही पर साथी के खपरैल के घर से तीन एम्पलीफायर, छह 15 इंच के स्पीकर, दो मिक्सर, 57 ट्वीटर और एक डिस्ट्रीब्यूटर बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से रियलमी, वीवो और रेडमी के तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी मिले। बरामद सामान की पहचान दुकान मालिक विपुल पटेल ने की।

कार्रवाई में मांधाता पुलिस के उपनिरीक्षक प्रभात वर्मा और अनूप यादव समेत पुलिस टीम तथा एसओजी प्रभारी अमित चौरसिया के नेतृत्व में एसओजी टीम शामिल रही।

More news