लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में कार्यशाला,चार नवंबर को प्रयागराज में निकलेगी भव्य यात्रा
लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में कार्यशाला,चार नवंबर को प्रयागराज में निकलेगी भव्य यात्रा

30 Oct 2026 |   28



लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में कार्यशाला,चार नवंबर को प्रयागराज में निकलेगी भव्य यात्रा

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भाजपा प्रतिबद्ध:अवधेश चंद्र गुप्ता

ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की।शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। नवनियुक्त राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा का जिला कार्यालय में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों,संवैधानिक मर्यादाओं और जनहित के प्रति प्रतिबद्ध संगठन है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर लोकतंत्र की मजबूती और सुशासन का संदेश देने का आह्वान किया।

राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती और उन्हें निशाना बनाती रही है।उन्होंने कहा कि ईवीएम और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से पहले कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास पर विचार करना चाहिए। भाजपा समाज को जोड़ने, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनावों में भी अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अभियान के तहत चार नवंबर को प्रयागराज में भव्य यात्रा आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र,पूर्व सांसद संगमलाल गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल शुक्ला,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सोनकर और अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजय कुमार का भी स्वागत किया गया।

कार्यशाला का संचालन कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री अजय वर्मा ने किया।सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, काशी क्षेत्र सदस्य अशोक मिश्र, जिला महामंत्री राजन मिश्र एवं राजेश सिंह, जिला मंत्री पूनम इंसान, मुदित सिंह, सूर्य प्रकाश पटेल एवं अंगद मौर्य, जिला उपाध्यक्ष पवन गौतम, राम आसरे पाल, रामजी मिश्र, अनुराग मिश्र एवं अजय सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, नागेश प्रताप सिंह, साधु दुबे, बृजेंद्र पाण्डेय, अंशुमान सिंह और प्रमोद कुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news