ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़।राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा गुरुवार को प्रतापगढ़ शहर में निकाली गई।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ तुलसी सदन हादीहाल से हुआ।घंटाघर चौक,श्रीराम चौराहा,राजापाल चौराहा और अंबेडकर चौराहा होते हुए यात्रा शहीद उद्यान पहुंची,जहां इसका भव्य समापन हुआ।तिरंगा यात्रा में योगी सरकार में मंत्री प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं और लोगों ने भारत माता की जय,वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए।पूरे मार्ग पर राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।मुख्य अतिथि मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, देश के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता की भावना मजबूत होती है।भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल यात्रा नहीं,बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण का संकल्प है।सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने तिरंगे को प्रत्येक भारतीय के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक बताया।पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र,पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा और सदस्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा ने भी तिरंगा यात्रा को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया।तिरंगा यात्रा के संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह रहे। शहीद उद्यान में यात्रा के समापन के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अजय वर्मा,राजेश सिंह,राजेश मिश्र राजन,जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र,अनुराग मिश्र,अजय सिंह,अशोक सरोज,अशोक श्रीवास्तव,जिला मंत्री मुदित सिंह, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह,अरुण मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल,जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी सहित पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।