पट्टी और लालगंज तहसील में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,कई बीघे गेहूं जलकर हुआ स्वाहा,किसानों के चेहरे पर हताशा, साल भर की मेहनत मिनटों में हुई खाक
पट्टी और लालगंज तहसील में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,कई बीघे गेहूं जलकर हुआ स्वाहा,किसानों के चेहरे पर हताशा, साल भर की मेहनत मिनटों में हुई खाक

11 Apr 2026 |   29



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

प्रतापगढ़।बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने दर्जनों किसानों की मेहनत की कमाई को अपनी चपेट में ले लिया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने तेज हवा से देखते ही देखते बिकराल हो गई।कई बीघे खेत की फसल जलकर स्वाहा हो गई।खेत में गेहूं की फसल काटने आई एक हार्वेस्टर मशीन भी जलाकर स्वाहा हो गयी।पट्टी तहसील के कलियनापुर में लगी आग से 13 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

शुक्रवार दोपहर को अचानक से खेतों की ओर धुवां उठता देखकर ग्रामीण खेत की तरफ भागे तो देखे कि उनकी साल भर की मेहनत आग की चपेट में आ गई है।शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए,लेकिन आग की विकरालता देखकर सभी के होश उड़ गए।सूचना पर राजस्व प्रशासन मौके पर पंहुचा और नुकसान का विवरण लिया,लेकिन जिनकी फसलें जलकर राख हो गईं उन परिवारों कोहराम मच गया है।

आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया,लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही फसलें जलकर राख हो चुकी थीं।अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर पहुंचती तो कुछ सहायता हो सकती थी।किसानों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाल्टी और ट्यूबवेल की सहायता से आग पर काबू पाना चाहा,लेकिन तेज हवा से उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिल सकी। प्रारंभिक आंकड़ों की माने तो सैकड़ों बीघे फसल चपेट में आई है।

लालगंज तहसील क्षेत्र के इब्राहिमपुर में चार बीघे से अधिक गेहूं की फसल शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हो गयी। शुक्रवार सुबह अचानक बिजली का तार टूटकर गिर जाने से खेत में आग फैल गयी।ग्रामीणों और फायर बिग्रेड की मशक्कत के बावजूद गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।गांव के रमेश तिवारी,राजीव शुक्ल और त्रिभुवन नाथ की चार बीघे की फसल को नुकसान पहुंचा।ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।फैलती आग देख ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी।घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।जानकारी मिलने पर एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक धर्मराज और क्षेत्रीय लेखपाल केके सरोज मौके पर पहुंचे। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि फसल नुकसान को लेकर क्षतिपूर्ति के लिए शीघ्र तहसीलदार को आख्या भेजी जाएगी।

More news