करुण पांडेय हुए गिरफ्तार तो संदीप चकमा देकर पहुंचे लखनऊ
करुण पांडेय हुए गिरफ्तार तो संदीप चकमा देकर पहुंचे लखनऊ

17 Feb 2026 |   14



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

कुंडा/प्रतापगढ़।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वाहन पर 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसी नेता करुण पांडेय को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया तो वहीं दूसरी ओर संदीप तिवारी पुलिस को चकमा देकर राजधानी लखनऊ पहुंच गए। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार की दमनकारी नीतियों,महंगाई और बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने का आह्वाहन किया है।पार्टी की नीतियों का अनुपालन करते हुए कुंडा तहसील के दो कांग्रेसी नेता भी लखनऊ जाने वाले थें, जिसमें से प्रतापगढ़ जिला उपाध्यक्ष और किसान कांग्रेस के महासचिव करुण पांडेय को कुंडा पुलिस ने उनके ससुराल के करीब राजापुर बाजार से हिरासत में ले लिया,जहां से वो विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ जाने वाले थें। कुंडा पुलिस उनको अपने साथ थाने उठा लाई।वहीं दूसरी ओर हीरागंज नगर पंचायत के रहने वाले सुल्तानपुर जिला कोआर्डिनेटर एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर संदीप त्रिपाठी महेशगंज पुलिस को चकमा देकर पगडंडियों के सहारे लखनऊ पहुंच गए। 

संदीप त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी की नीतियों के तहत लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की गलत और दमनकारी नीतियों का विरोध किया जाएगा।

More news