|

राजीव कुमार तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़।दुर्घटना में घायल हुए पूर्व चिकित्साधिकारी 73 वर्षीय डाॅक्टर हरिश्चंद्र शुक्ल के निधन को लेकर सगरा सुन्दरपुर क्षेत्र में गुरूवार को शोक का माहौल देखा गया। 16 जुलाई को डाक्टर शुक्ल घर से स्कूटी से किसी काम से निकले थे।पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। लालगंज ट्रामा सेंटर में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें पड़ोसी जिले रायबरेली एम्स में रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति नाजुक देख परिजन उन्हें लखनऊ के मैक्स अस्पताल ले गये। गुरूवार की भोर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की जानकारी घर पहुंची तब परिजनों में कोहराम मच गया।डाॅक्टर शुक्ल के पैतृक गांव पूरे शुक्लन हंडौर में भी शोक का माहौल देखा गया।
डाक्टर हरिश्चंद्र शुक्ल श्रीराम कथा आयोजन समिति के संरक्षक भी थे।निधन की जानकारी पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता डॉक्टर राकेश सिंह, विश्वम्भर नाथ शुक्ल, प्रतीक शुक्ल, पूर्व बीडीसी राजकुमार शुक्ल, मानस ग्रन्थ संरक्षा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रधानाचार्य रमेशचंद्र तिवारी, समाजसेवी संजय शुक्ल, मदन तिवारी, मनोज तिवारी आदि ने डाॅक्टर हरिश्चंद्र शुक्ल के निधन को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति बताया।
|