15 सालों से जिसे बांधती रही राखी,उसी से किया विवाह, नाराज पिता ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार
15 सालों से जिसे बांधती रही राखी,उसी से किया विवाह, नाराज पिता ने पुतला बनाकर किया अंतिम संस्कार

30 Sep 2026 |   33



 

प्रयागराज।भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सभी रिश्तों में सबसे ऊपर है।भाई-बहन दुनिया के सच्चे मित्र और एक-दूसरे के मार्गदर्शक होते है,लेकिन संगम नगरी में ये रिश्ता कलंकित हो गया है।यहां एक युवती पड़ोस में रहने वाले युवक को अपना भाई मानती थी।युवती लगभग 15 साल से उसे राखी बांध रही थी,अब उसी से युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। इसकी जानकारी होने पर युवती के पिता ने ना केवल नाराजगी व्यक्त की, बल्कि उसका पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। बता दें कि ये मामला यमुनानगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के तेलुआवन गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक तेलुआवन गांव की रहने वाली 20 वर्षीय नंदनी पांडेय ने अपनी पसंद से 22 वर्षीय शाश्वत गुप्ता से शादी कर ली है।इससे नाराज नंदनी के पिता ने पहले उसका अंतिम संस्कार किया,फिर उसकी तस्वीर पर स्वर्गीय लिखते हुए उससे रिश्ता खत्म कर लिया है।

परिवार का आरोप है कि शाश्वत लंबे समय से उनके घर आता-जाता था,उसे नंदनी भाई मानकर करीब 15 वर्षों से राखी बांधती आ रही थी।दोनों एक दूसरे को भाई बहन की तरह मानते जानते थे,इससे परिवार को भी कोई आपत्ति नहीं थी,लेकिन कब वह भाई से प्रेमी बना और कब इनका रिश्ता पति-पत्नी के रूप में तब्दील हो गया,इसकी किसी को कानों कान खबर नहीं लगी।

इस मामले का खुलासा 20 सितंबर को हुआ,जब दोनों घर से बिना बताए चले गए और बाद में शादी कर ली।नंदनी ने खुद वीडियो जारी कर बताया है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं।

अपने वीडियो में नंदनी ने भी अपने अंतिम संस्कार पर प्रतिक्रिया दी। नंदनी ने कहा कि उसके परिवार ने उसे मृत मानकर रस्में पूरी कर ली हैं,अब वह भी अपने परिवार से रिश्ता खत्म करती है।इस वीडियो में नंदनी ने अपने पिता पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उसके उसके पति के परिवार का सपोर्ट मिल रहा है। नंदनी ने घर से दो लाख रुपये लेकर भागने के आरोप को मनगढंत बताया।

More news