वाराणसी रोपवे का किराया तय, 10 से 50 तक का टिकट, पास पर मिलेगी 30% की छूट
वाराणसी रोपवे का किराया तय, 10 से 50 तक का टिकट, पास पर मिलेगी 30% की छूट

26 Sep 2026 |   31



 

वाराणसी।भारत में ऐसी कई जगहें हैं,जहां पर हर व्यक्ति अपने जीवन में एक बार जरूर जाना चाहता है,उनमें से एक जगह आध्यात्मिक नगरी काशी भी है।बड़ी संख्या में लोग काशी घूमने आते हैं।कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया के बीच रोपवे सर्विस शुरू होने वाली है।

बता दें कि आध्यात्मिक नगरी काशी में देश की पहली अर्बन रोपवे सर्विस शुरू होने वाली है।कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया के बीच चलने वाली इस रोपवे का किराया काफी कम है।यात्रियों को इस रोपवे सर्विस का लाभ लेने के लिए 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक का टिकट खरीदना होगा।

रोपवे सर्विस दीवाली के आसपास शुरू हो सकती है,लेकिन अभी इस शुरू होने की फाइनल तारीख सामने नहीं आई है।अगर नवंबर तक इसे शुरू कर दिया जाता है तो कैंट रेलवे स्टेशन से गोदोलिया जाने वाले यात्रियों का सफर काफी आसान हो जाएगा।इस रोपवे सर्विस का रूट कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक होगा और रास्ते में कई स्टेशन भी होंगे।इसमें कैंट,काशी विद्यापीठ,रथयात्रा,गिरजाघर और गोदौलिया है।

सबसे खास बात तो यह है कि पास वाले यात्रियों को 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है।इस रोपवे के शुरू होने से यात्रियों को ऑटो और दूसरे वाहनों पर निर्भर कम रहना पड़ेगा।साथ ही कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया का इलाका काशी का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाके में से एक है,लेकिन रोपवे सर्विस के शुरू होने से यहां पर पहले के मुकाबले ट्रैफिक जाम से काफी हद तक बचा जा सकता है।

More news