|

लखनऊ।बंगाल की खाड़ी में आए तूफान अर्नब का असर पूर्वी,उत्तर पूर्वी और दक्षिणी भारत में ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।तूफान ने गुरुवार को ओडिशा के तट पर लैंडफॉल किया है,जिसके बाद पूरे भारत के प्रभावित राज्यों में अलर्ट जारी किया है।शुक्रवार को मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट और 32 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया था।मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शनिवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई और यूपी में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है।आज यूपी के 63 से अधिक जिलों में बारिश का दौर जारी है।कई जिलों में दुखद खबरें भी आ रही हैं।मौसम विभाग ने रविवार के लिए अलर्ट जारी किया है।यानी यूपी में 27 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
यूपी में लगातार हो रही है बारिश
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में रविवार तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने बताया कि श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर,हरदोई,मुरादाबाद,रामपुर,बरेली,पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।वहीं कुछ जिलों थोड़ी कम,लेकिन बारिश का जारी रहने का अलर्ट है।
25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
देवरिया,गोरखपुर,संतकबीर नगर,बस्ती, कुशीनगर,महाराजगंज,सिद्धार्थ नगर,गोंडा,बलरामपुर, फर्रुखाबाद,कन्नौज,कानपुर देहात,कानपुर नगर,उन्नाव, लखनऊ,बाराबंकी,कासगंज,एटा,मैनपुरी,इटावा,औरैया, बिजनौर,अमरोहा,संभल,बदायूं और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आंधी तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
27 सितंबर तक यूपी के 60 से अधिक जिलों में बारिश का कहर जारी रहेगा। बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी, प्रयागराज,फतेहपुर,प्रतापगढ़,आजमगढ़,मऊ,बलिया, रायबरेली,अमेठी,सुल्तानपुर,अयोध्या,अंबेडकर नगर, सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,मेरठ,हापुड़,बुलंदशहर, अलीगढ़,हाथरस,जालौन,हमीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने और आंधी तूफान का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक आंधी-तूफान चलने की संभावना है।
कई जिलों में रेड अलर्ट है जारी
बांदा,चित्रकूट,कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के तूफान का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लोगों को घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
|