राजा भ‌इया के साथ पोस्‍टर में नजर आईं द‍िव्‍या म‍ित्‍तल, ल‍िखा -इ‍त‍िहास अवसर देता है,इबारत नेतृत्‍व ल‍िखता है,दिव्या मित्तल पल ट्वीट से बढ़ी सियासी हलचल
राजा भ‌इया के साथ पोस्‍टर में नजर आईं द‍िव्‍या म‍ित्‍तल, ल‍िखा -इ‍त‍िहास अवसर देता है,इबारत नेतृत्‍व ल‍िखता है,दिव्या मित्तल पल ट्वीट से बढ़ी सियासी हलचल

30 Sep 2026 |   68



 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की सियासत में पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के सियासी यात्रा को लेकर चर्चा तेज हैं।वह अपनी पार्टी बनाएंगी या क‍िसी अन्‍य दल के साथ जाएंगी यह तो तय नहीं है।प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर सियासत में आने की घोषणा करने वालीं दिव्या मित्तल की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भ‌इया के साथ तस्वीर सामने आई है।तस्वीर को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।तस्वीर सामने आने के बाद दिव्या मित्तल के अगले सियासी कदम को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म का है।बता दें कि दिव्या मित्तल ने पहले ही स्पष्ट किया है कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने दिव्या मित्तल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा।राजावत ने दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी का जिक्र करते हुए उनका स्वागत किया।

बृजेश सिंह राजावत ने पोस्ट में आईएएस के अनुभव और राजा भ‌इया की जमीनी पकड़ को एक साथ जोड़ते हुए राजनीतिक संभावना की ओर इशारा किया।राजावत ने लिखा है कि क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा,जिस तरह पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल जी ने आज से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है,राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत है,दिव्या मित्तल जी! IAS का अनुभव + राजा भैया जी की जमीनी पकड़ = क्या UP में नई दिशा की शुरुआत,इतिहास अवसर देता है, इबारत नेतृत्व लिखता है।राजावत की पोस्ट  सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी दिव्या मित्तल के सियासी भविष्य को लेकर चर्चा होने लगी है।

पोस्‍टर में भले ही उत्तर प्रदेश में सियासत का एक नया अध्याय शुरू होने की बात ल‍िखी गई है,लेक‍िन राजा भ‌इया की पार्टी की ओर से पहला समर्थन द‍िव्‍या म‍ित्‍तल को म‍िलने के बाद से ही स‍ियासी समीकरणों को लेकर चर्चााओं का बाजार गर्म है। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल की ओर से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा करने के बाद राजा भ‌इया की पार्टी की ओर से उनका राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत क‍िया गया है,वह स‍ियासी समीकरणों को ओर इशारा भी कर रहा है।

दिव्या मित्तल की ओर से इस पोस्‍टर को लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है।हालांक‍ि दिव्या मित्तल ने खुद की पार्टी बनाने को लेकर ही इशारा किया है,लेक‍िन राजा भ‌गया की पार्टी उनको चुनाव में समर्थन भी दे सकती है।इस ल‍ि‍हाज से नए स‍ियासी समीकरण पूर्वांचल में उस समय उभर सकते हैं जब दिव्या मित्तल मीरजापुर में चुनावी जमीन तैयार कर समय में उतरेंगी।हालांक‍ि उनके पोस्‍टर को लेकर मीरजापुर में भी चर्चााओं का बाजार गर्म है। 

बता दें कि दिव्या मित्तल ने बीते दिनों प्रशासनिक सेवा से अलग होने के बाद सियासत में आने की घोषणा की है। दिव्या मित्तल ने यूपी को अपने सियासी सफर के लिए चुना है।दिव्या मित्तल का कहना है कि उत्तर प्रदेश उनके लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं रहा,यहां के लोगों ने उन्हें परिवार का हिस्सा माना और बेटी की तरह अपनाया।यही वजह है कि वह अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भी उत्तर प्रदेश से करना चाहती हैं। दिव्या मित्तल ने उत्तर प्रदेश के इतिहास और सामाजिक बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रदेश ने कई मौकों पर देश को दिशा दी है।दिव्या मित्तल ने लोगों से किसी एक व्यक्ति को मसीहा मानकर इंतजार करने के बजाय खुद बदलाव की शुरुआत करने की बात कही। दिव्या मित्तल ने कहा कि समाज में बदलाव तभी आएगा जब लोग खुद आगे बढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

2013 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। दिव्या मित्तल ने निजी कारणों,पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला दिया था। केंद्र सरकार ने दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और 15 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गया।आईएएस की नौकरी को लेकर दिव्या मित्तल ने कहा था कि यह उनके जीवन का सिर्फ एक अध्याय है। दिव्या मित्तल ने भविष्य में परिवार,लेखन,शिक्षण और समाज सेवा से जुड़े विकल्पों के संकेत भी दिए थे।अब प्रशासनिक सेवा से अलग होने के बाद दिव्या मित्तल ने सियासत में आने की घोषणा की है और अपना सियासी सफर यूपी से शुरू करने की बात कही है।

 दिव्या मित्तल ने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़ाई की है।पढ़ाई के बाद दिव्या मित्तल ने लंदन में नौकरी की,लेकिन बाद में भारत लौटकर UPSC की तैयारी की। इसके बाद दिव्या मित्तल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुईं।दिव्या मित्तल लगभग 13 साल प्रशासनिक सेवा में रहीं। दिव्या मित्तल ने कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं।मिर्जापुर में डीएम रहते हुए एक गांव में पाइप के जरिए पानी पहुंचाने की पहल को लेकर दिव्या मित्तल का नाम चर्चा में रहा। दिव्या मित्तल का प्रशासनिक अनुभवों में ग्रामीण इलाकों की समस्याओं से लेकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तक के कई मामले शामिल रहे हैं।

More news