सीएम योगी की सपा को चेतावनी,बोले-यूपी में नहीं चलेगी गुंडागर्दी,इन पर फिर से गर्मी चढ़ रही है
सीएम योगी की सपा को चेतावनी,बोले-यूपी में नहीं चलेगी गुंडागर्दी,इन पर फिर से गर्मी चढ़ रही है

19 Nov 2026 |   23



 

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान गई 14 साल के बच्चे की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि सड़कें चलने के लिए होती हैं,गुंडागर्दी के लिए नहीं।पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी सख्त लहजे में सपाइयों को चेतावनी दे डाली।सीएम योगी ने कहा कि इन पर अब फिर से गर्मी चढ़ रही है,लेकिन यूपी में गुंडागर्दी कतई नहीं चलेगी।

बता दें कि गोरखपुर में बुधवार को स्कूल से लौट रहे 14 साल के आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलने पर सीएम योगी गुरुवार शाम बच्चे के परिवार वालों से संवेदना व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही। 

सीएम योगी ने कहा कि बुधवार को गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के गुंडों ने कल एक नाबालिग बच्चे को कुचलकर के उसकी निर्मम हत्या कर दी,जिस परिवार का बेटा मरा है,वह एक महत्वपूर्ण क्रांतिकारी के परिवार एक सदस्य था।

सीएम योगी ने कहा कि एक स्वाधीनता संग्राम सेनानी परिवार के साथ इस प्रकार की क्रूरता ये अक्षम्य है,ये सपा का इतिहास रहा है।सड़कें चलने के लिए होती हैं अराजकता पैदा करने के लिए नहीं। 14 साल का वह मासूम नाबालिग हाईस्कूल का छात्र था,वह स्कूल से आ रहा था। जेसीबी से ठोकर लगने के बाद जबरदस्ती उसके ऊपर वाहन चढ़ाकर उसकी हत्या की गई।सीएम योगी ने कहा कि हादसा देखकर शर्म भी शर्मसार हो गई है।पार्टी के मुखिया और उनकी पार्टी के लोगों की ये हरकत देखकर।सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में पहले माफियाओं ने तबाह किया, आज फिर से इन पर गर्मी चढ़ रही है।

सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि यूपी में गुंडागर्दी नहीं चलेगी।मेरिट के आधार पर कानून के दायरे में रहकर इन गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। 14 साल के एक मासूम की मौत से मर्माहत है,उस हर गुंडे के खिलाफ कार्रवाई होगी,जिसने यहां अराजकता पैदा करके भय और दहशत फैलाई है। 

सीएम योगी ने कहा कि हर स्तर पर जवाबदेही भी तय करेंगे और इन गुंडों की इन हरकतों को सही ढंग से सबक भी सिखाएंगे।सीएम योगी ने कहा कि उस परिवार के बच्चों को सड़क पर अपनी उदंडता के कारण इस तरह से कुचल दोगे यह अस्वीकार है। इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा,जिसने भी ये हिमाकत की है, उसे इसकी कीमत चुकानी होगी। परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी होगी।

More news