जौनपुर।केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को जौनपुर को 36.77 अरब की सौगात देंगे। कई परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। गडकरी सभा को संबोधित करेंगे।जौनपुर को मिलने वाली परियोजनाओं से प्रतापगढ़,प्रयागराज,भदोही और आजमगढ़ को भी लाभ मिलेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को दिन में 11:15 बजे मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में पहुंचेंगे। यहां करीब 36.77 अरब की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें 467 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास और 3210 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। गडकरी जिले में दो घंटे रहेंगे और करीब सवा एक बजे रवाना हो जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जिन परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे,उनका लाभ भदोही और आजमगढ़ को भी मिलेगा।जौनपुर में एनएच 128ए पर लता मंगेशकर तिराहे से प्रसाद इंस्टीट्यूट तक 33 करोड़ से बनने वाले 4.7 किलोमीटर के फोरलेन का लाभ आजमगढ़ को मिलेगा। इसी तरह मड़ियाहूं में 192 करोड़ से आरओबी बनेगा,जिसका लाभ भदोही को भी मिलेगा। इसी तरह 627 करोड़ से निर्मित मछलीशहर-भदोही टू लेन परियोजना का भी लोकार्पण होगा