धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से भड़के सपा मुखिया अखिलेश यादव कहा- सनातन समाज के खिलाफ साजिश चल रही है
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान से भड़के सपा मुखिया अखिलेश यादव कहा- सनातन समाज के खिलाफ साजिश चल रही है

02 Nov 2026 |   32



 

लखनऊ।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक कथित बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है।समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर भड़क गए हैं।अखिलेश ने कहा कि सनातन समाज के विरुद्ध साजिश चल रही है। बता दें कि श्रीकृष्णा को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक टिप्पणी पर विवाद बढ़ा है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक समाचार है कि कोई राजनीतिक प्रश्रय प्राप्त लघु-बंधु बनकर घूम रहा व्यक्ति सनातन समाज की एकता को तोड़ने का अति निंदनीय कार्य कर रहा है।यह गहरी जांच का विषय है कि सनातनियों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र है। अखिलेश ने कहा कि एक अवतार के मुकाबले दूसरे अवतार को बेहतर बताने की साजिश सनातन समाज के विरुद्ध चली जा रही बहुत गहरी चाल है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हर सच्चा सनातनी इन दोनों अवतारों का उपासक होता है।नवमी-अष्टमी का भेद किसी के मन में नहीं होता है। इस अवांछित तुलना से सनातन समाज इतना आहत हुआ है कि दोनों अवतारों के नाम का उल्लेख करके हम उसे और आहत नहीं करना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि सनातन समाज के अतिरिक्त भी अन्य समाज और वैश्विक संगठन भी घोर आहत महसूस कर रहे हैं।लोकरक्षक और लोकरंजक दोनों ही एक ही के अवतार हैं,दोनों की लीलाएं अपने समय-काल के अनुरूप घटित हुई हैं। अखिलेश ने कार्रवाई की मांग भी की।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को संविधान विरोधी करार देते हुए तीखा हमला बोला है।अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार गैरकानूनी काम कर रही है।अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय व अत्याचार कर रही है।संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सत्ता जाने के डर से भाजपा ने क्रूरता की हदें पार कर दी है। भाजपा लगातार अन्याय कर रही है।भाजपा संविधान और कानून को नहीं मानती है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है।विधान परिषद चुनाव में प्रधानमंत्री के क्षेत्र में भाजपा की दोहरी हार हुई है। उत्तर प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है, जिस दिन चुनाव की घोषणा होगी उसी दिन भाजपा हार जाएगी।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा नकारात्मक सोच वाली झूठी और बेईमान पार्टी है।भाजपा बिना बेईमानी और चोरी के चुनाव नहीं जीत सकती है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।भाजपा सरकार में महंगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार चरम पर है। इनकी शोषणकारी नीतियों से किसान,छात्र-नौजवान,व्यापारी महिलाएं सभी परेशान हैं।

More news