अखिलेश रंग बदलने में माहिर,राहुल कंफ्यूज नेता,सपा-कांग्रेस पर आकाश आनंद ने बोला जोरदार हमला
अखिलेश रंग बदलने में माहिर,राहुल कंफ्यूज नेता,सपा-कांग्रेस पर आकाश आनंद ने बोला जोरदार हमला

28 Oct 2026 |   30



 

बुलंदशहर।बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल कॉअर्डिनेटर आकाश आनंद घर वापसी के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी रणभूमि में उतर गए हैं।आकाश आनंद ने गुरुवार को अपनी पहली जनसभा बुलंदशहर जिले के अनूपशहर में संबोधित की।आकाश आनंद ने समाजवादी पार्टी,कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला।आकाश आनंद ने राहुल गांधी को कंफ्यूज नेता बताया।कांग्रेस को दोगली पार्टी बताते हुए आकाश आनंद ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव रंग बदलने में माहिर हैं।

आकाश आनंद ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा विज्ञापन पर सात हजार करोड़ खर्च कर विकसित और शिक्षित उत्तर प्रदेश का दावा करती है,जबकि भाजपा सरकार में हजारों सरकारी स्कूल ही बंद हो गए हैं।आरक्षण बचाने की दुआई देने पर आकाश आनंद ने कांग्रेस और सपा को भी घेरा। आकाश आनंद ने कहा कि आरक्षण बचाने के लिए कांग्रेसी और सपाई जंतर-मंतर पर नहीं पहुंचे थे। आकाश आनंद ने कांग्रेस को दोगली पार्टी बताते हुए राहुल गांधी को कन्फ्यूज नेता बताया। सपा पर निशाना साधते हुए आकाश आनंद ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की परिभाषा और रंग बदलने में माहिर हैं।

बसपा मुखिया मायावती को भरोसा दिलाते हुए आकाश आनंद ने कहा कि समाज के लिए वह लगातार मेहनत और तपस्या करते रहेंगे,उनका लक्ष्य बहुजन समाज को देश का शासक बनते देखना है।आकाश आनंद ने कहा कि जब तक यह लक्ष्य पूरा नहीं होता, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। आकाश आनंद ने कहा कि मायावती ने उनकी परीक्षा में पास करके एक बार फिर लोगों के बीच भेजा है।महंगाई का मुद्दा उठाते हुए आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा को अब नया नारा देना चाहिए,जय जनता पर महंगाई की मार, जिम्मेदार बीजेपी सरकार।

आकाश आनंद ने कहा कि 2014 में गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था, अब उसकी कीमत 1200 रुपये तक पहुंच गई है। पेट्रोल भी इस सरकार 100 के पार हो गया है, जबकि तब 60 रुपये लीटर मिल रहा था। आकाश आनंद ने कहा कि महंगाई का सीधा असर आम लोगों के रोजमर्रा के खर्च पर पड़ता है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। 

आकाश आनंद ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए सपा-कांग्रेस पर हमला बोला। आकाश आनंद ने कहा कि दोनों पार्टियों का हाल भी भाजपा की तरह ही है।कहा कि 2024 में आंग्रेस और उसके सहयोगी दल संविधान की किताब लेकर जनता के बीच पहुंचे थे और वोट मांगे थे। दोनों ही दलों ने आरक्षण की रक्षा का वादा किया था, लेकिन आंदोलनों के बाद भी दोनों दल जनता को अपने काम गिनाने में नाकाम रहे हैं।

More news