आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना,कहा- फीस,बेरोजगारी व वोट-चोरी अहम मुद्दे
आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना,कहा- फीस,बेरोजगारी व वोट-चोरी अहम मुद्दे

24 Oct 2026 |   28



 

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत भारत भारी के मोतीगंज चौराहे पर सत्ता परिवर्तन जनाक्रोश रैली को संबोधित किया।संजय सिंह ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव 80 बनाम 20 नहीं,बच्चों की महंगी फीस, पेपर लीक, बेरोजगारी, चंदा चोरी और वोट चोरी के मुद्दों पर होगा।

संजय सिंह ने केंद्र और यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने एसआईआर से 13 करोड़ से अधिक लोगों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची।राम मंदिर के नाम पर चंदा चोरी और चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाकर संजय सिंह ने कहा कि सरकार सड़क,स्कूल, अस्पताल जैसे बुनियादी मुद्दों पर जवाब दे,जनता हिसाब मांगेगी।

प्रांतीय अध्यक्ष इमरान लतीफ ने कहा कि नागरिक महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान हैं। विपक्षी नेताओं को नोटिस मिलते हैं, समस्याएं अनसुलझी हैं। चुनाव में पार्टी प्रत्याशी मजबूती से उतारने की बात कही। कई लोगों ने सदस्यता ली।

More news