सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया बड़ा संदेश,ये तेरा-मेरा नहीं चलेगा
सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया बड़ा संदेश,ये तेरा-मेरा नहीं चलेगा

19 Nov 2026 |   24



 

गोरखपुर।उत्तर प्रदेश में 2027 चुनाव विधानसभा से पहले प्रदेश में काफी सियासी हलचल दिख रही है।बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में पीडीए रथ से 20किलोमीटर लंबा रोड शो किया।रोड शो के बाद अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा तो कांग्रेस को एक बड़ा संदेश दिया है।सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस में जारी बातचीत के बीच अखिलेश यादव का एक ऐसा बयान दिया है,जिससे इंडिया गठबंधन में एक नई हलचल पैदा हो सकती है।

सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश ने कही ये बात

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गोरखपुर में कहा कि जिस इंडिया गठबंधन के साथ हमने चुनाव लड़ा था,उसमें आखिरी समय में बहुत सारे लोग हमारे साथ शामिल होने वाले हैं। एक सहयोगी दल ने 36 सीटें मांगी हैं।सहयोगी दल,सहयोगी दल ही रहता है,लेकिन उसका सहयोग जिस दल को होता है वो बदल जाता है।

सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस में जारी बातचीत को लेकर अखिलेश यादव ने ये कहा

सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस में जारी बातचीत को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि बहुत सारी सीटें लिस्ट में नहीं होती,लेकिन सही तरीके से आकलन करने पर वो सीटें भी जीतने वाली बन जाती है। हम लोग ये तेरा- मेरा का भाव नहीं है बल्कि हम लोग सभी जीतने वाले प्रत्याशी तय करेंगे। अखिलेश ने कहा कि यदि हमारे पास 403-403 जीतने वाले प्रत्याशी होंगे तो कुल 806 मजबूत प्रत्याशी होंगे। घोषणा होने के बाद वे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी होंगे ताकि हम आसानी से जनता के बीच अपील कर पाएं।

फाइनल हो गई डेट

यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटे शेयरिंग की बात कब तक होने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि एकादशी के बाद बहुत जल्द ही तारीख तय हो जाएगी और उस समय हमारी बैठक तय होगी।

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों दलों में अभी सीटों का गणित अभी उलझा हुआ है। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस की 181 सीटों की मांग को लेकर है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने सपा से यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि सीटों का अंतिम फैसला आपसी बातचीत और उम्मीदवारों की जीतने की संभावना के आधार पर होगा।खास बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी की 37 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं। इसी प्रदर्शन को दोनों दल 2027 में भी दोहराना चाहते हैं।

More news