ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।योगी सरकार ने 16 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं,जबकि कुछ अधिकारियों को मंडलायुक्त और शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इसके अलावा यूपीसीडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में भी नई तैनाती की गई है।कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
विजयेंद्र पांडियन को वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम को कानपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है।रवि कुमार एनजी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDC/यूपीसीडा) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है।डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है,सौम्या अग्रवाल को कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इस फेरबदल में औद्योगिक विकास और प्राधिकरणों से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है।
छह जिलों के जिलाधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है,इनमें भदोही,चंदौली,गोंडा,जौनपुर,श्रावस्ती और शामली जिले शामिल हैं।शैलेश कुमार को चंदौली का डीएम बनाया गया है, रमेश रंजन को गोंडा का डीएम बनाया गया है,उमेश मिश्रा को जौनपुर का डीएम बनाया गया है,मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का डीएम गया है,प्रवीण वर्मा को शामली जिले का डीएम बनाया गया है।चंद्र मोहन गर्ग को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया है।