बांके बिहारी का दर्शन करने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किस पर साधा निशाना,बोले-सनातनी नहीं तनातनी हो
बांके बिहारी का दर्शन करने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किस पर साधा निशाना,बोले-सनातनी नहीं तनातनी हो

21 Nov 2026 |   27



 

मथुरा।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को मथुरा पहुंचे।धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बांके बिहारी का दर्शन किया।इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को कड़ा जवाब दिया है।कहा कि वे ठाकुर जी के दर्शन करने और प्रार्थना करने के लिए आए हैं।साथ ही उन लोगों को भी देखने आए हैं जो कुछ दिनों के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे।

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट डालकर उन्हें ट्रोल करते रहते हैं,यदि उनकी ट्रोलिंग और पोस्ट पूरी हो गई हों, तो वे भी उनकी तरह बिहारी जी आएं। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कृष्ण जन्मभूमि मथुरा को लेकर जो बात कही जाती है,उसके लिए सभी को साथ बैठना चाहिए और ब्रजवासी व सनातनी मिलकर आगे का रास्ता निकालना चाहिए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अब मथुरा की ओर सनातन का रथ मोड़ने के लिए एकजुट होकर जोर लगाने की जरूरत है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने तल्ख लहजे में कहा कि वरना तुम सनातनी नहीं,तनातनी हो।अंत में राधे-राधे कहते हुए कहा कि उनके बांके बिहारी जी त्रिभंगी रूप में टेढ़े हैं।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बिना नाम लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को भी निशाने पर लिया। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह सनातन के लिए काम करते हैं,उन्हें कुछ नहीं होगा। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने इशारों में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मथुरा कब आएंगे।मथुरा आकर औरंगजेब के समय से लगे कलंक को मिटाने में सहयोग करें।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वह बार-बार वृंदावन आते रहते हैं।कभी यात्रा के माध्यम से तो कभी साधु-संतों के आशीर्वाद लेने आ जाते हैं।पूर्व में दिए गए विवादित बयानों को लेकर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कथा के दौरान भाषा में त्रुटि हो सकती है,लेकिन उनके भाव में कोई त्रुटि नहीं हो सकती। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने विरोध करने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों को उन्हें ट्रोल करने का बहाना चाहिए। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बांके बिहारी से ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना भी की।

More news