लखनऊ।जीवन में कभी-कभी ऐसे हालात सामने आते हैं, जिससे आगे का रास्ता नहीं दिखता है,लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस की मिथिला चतुर्वेदी ने मुश्किल परिस्थितियों में हार नहीं मानी।शादी के नौ दिन बाद पति का निधन हो गया था। इसके बाद मिथिला ने खुद को संभाला।पुलिस की नौकरी शुरू की और लगभग 37 साल की मेहनत के बाद पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी के पद तक पहुंच गईं।सोमवार, को पुलिस झंडा दिवस पर मिथिला को नई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया गया।
शादी के 9 दिन बाद पति का निधन
मिथिला चतुर्वेदी का जन्म 30 अक्टूबर 1968 को इटावा में हुआ था।साल 1988 में मिथिला का विवाह उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात एक कॉन्स्टेबल से हुई थी,लेकिन शादी के सिर्फ नौ दिन बाद पति का असामयिक निधन हो गया,इतनी कम उम्र में जिंदगी की बड़ी चुनौती सामने थी।मिथिला ने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ने का फैसला किया।
पति के निधन के बाद मृतक आश्रित नियमावली 1974 के तहत 28 नवंबर 1989 को मिथिला चतुर्वेदी ने यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर नौकरी शुरू की।मेहनत और अनुशासन के दम पर 1993 में सहायक उप निरीक्षक, 2016 में उप निरीक्षक और 2021 में निरीक्षक बनीं।अब नवंबर 2026 में मिथिला को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली।
पुलिस झंडा दिवस पर हुई पिपिंग सेरेमनी
वर्तमान में मिथिला चतुर्वेदी उत्तर प्रदेश के सीआईडी मुख्यालय में तैनात हैं। सोमवार को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सीआईडी के पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह ने मिथिला की पिपिंग सेरेमनी संपन्न कराई।इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने मिथिला के संघर्ष और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।मिथिला का सफर बताता है कि मुश्किल परिस्थितियों में भी मेहनत और हौसले के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।