धड़ाम से गिरे सोने के दाम,एक ही झटके में चांदी 5200 रुपये सस्ती; एक्सपर्ट ने बताई वजह
धड़ाम से गिरे सोने के दाम,एक ही झटके में चांदी 5200 रुपये सस्ती; एक्सपर्ट ने बताई वजह

29 Jul 2026 |   22



 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें ₹2,640 गिरकर ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम हो गईं।इसका कारण ग्लोबल मार्केट में कमजोरी और रुपये का मजबूत होना था।वहीं चांदी की कीमत में ₹5,200 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई।

ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक

ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के बंद भाव ₹1,49,640 प्रति 10 ग्राम से ₹2,640 घटकर ₹1,47,000 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई।

चांदी की कीमत 5200 रुपये घटी

चांदी में भी बिकवाली का दबाव देखा गया और इसकी कीमत 5,200 रुपये घटकर 2,24,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले सेशन में चांदी 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।ट्रेडर्स ने बताया कि रुपये के मजबूत होने से घरेलू बाजार में इम्पोर्टेड बुलियन (सोना और चांदी) की लैंडेड कॉस्ट कम हो गई। दूसरी ओर कमजोर ग्लोबल ट्रेंड और यूएस फेडरल रिजर्व के पॉलिसी फैसले से पहले सावधानी बरतने के कारण इन्वेस्टर्स का सेंटीमेंट कमजोर बना रहा।

एक्सपर्ट ने आज की गिरावट पर क्या कहा

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट कायनात चेनवाला ने कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में फिर से गिरावट आई, क्योंकि बुधवार को यूएस फेडरल रिजर्व के पॉलिसी फैसले से पहले डॉलर इंडेक्स 101.57 के नए एक महीने के हाई लेवल पर पहुंच गया। सोना $4,030 और चांदी $57 प्रति औंस पर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई और ये पिछले सेशन के ऊंचे स्तरों से नीचे आ गईं।यूएस फेडरल रिजर्व के पॉलिसी फैसले से पहले निवेशक सतर्क हैं।ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत $53.30 (1.31 प्रतिशत) गिरकर $4,023.50 प्रति औंस हो गई, जबकि चांदी की कीमत दो प्रतिशत गिरकर $57.24 प्रति औंस हो गई।

More news