सोने का दाम आया 1.31 पर,जानें 24 और 22 कैरेट का रेट
सोने का दाम आया 1.31 पर,जानें 24 और 22 कैरेट का रेट

24 Jul 2026 |   27



 

नई दिल्ली।शुक्रवार को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोने में 41 रुपये की बढ़त रही।गुरुवार को सोने में गिरावट रही थी।बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,43,336 रुपये पर कारोबार कर रहा है।वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,320 रुपये पर है।
 

दिल्ली में सोने का भाव 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,43,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कल गुरुवार को सोने का भाव 272 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,295 रुपये पर बंद हुआ।

बिहार में सोने का भाव 

बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,43,130 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।यहां दाम 17 रुपये बढ़ा है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,31,110 रुपये रहा।

मुंबई में सोने का भाव 

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।यहां सोना 34 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई में 1,31,420 रुपये पर है।

यूपी में सोने का भाव 

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोने का भाव 1,43,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यहां सोने का दाम 38 रुपये कम हआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,31,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

22 कैरेट सोना 24 कैरेट से क्यों होता है सस्ता

बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है,इसमें लगभग 99.9 फीसदी तक सोना होता है और किसी दूसरी धातु की मिलावट न के बराबर होती है,लेकिन इसकी एक कमी यह है कि यह बहुत नरम होता है। इसलिए इससे रोज पहनने वाले गहने नहीं बनाए जाते।वहीं 22 कैरेट सोने में लगभग 91.6 फीसदी शुद्ध सोना होता है।बाकी हिस्से में तांबा,चांदी या दूसरी मेटल मिलाई जाती हैं,जिससे यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ बन जाता है। इसी वजह से भारत में ज्यादातर सोने के गहने 22 कैरेट में ही तैयार किए जाते हैं। चूंकि इसमें शुद्ध सोने की मात्रा 24 कैरेट से कम होती है, इसलिए इसकी कीमत भी कम रहती है।

सोने के भाव में क्यों आई तेजी

बता दें कि हाल के दिनों में सोने के भाव में बढ़ोतरी की सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है।अमेरिका और ईरान में जारी जंग से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।ऐसे समय में लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करना पसंद करते हैं,जिससे इसकी मांग बढ़ जाती है।इसके अलावा कच्चे तेल के भाव और वैश्विक व्यापार को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है।यही कारण है कि सोने के भाव में तेजी आ रही है।

More news