नई दिल्ली।भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील बहुत जल्द अंतिम रूप लेने वाली है।ट्रेड डील के बाद देश में कई चीजों की कीमतों में बड़ा फर्क दिखेगा।इससे पहले अमेरिका के बाजारों में बिकने वाली मिर्च की कीमत जान लीजिए। भारत में आमतौर पर हरी मिर्च की कीमत 40-50 रुपए प्रति किलो होती है।वहीं लाल मिर्च की कीमत औसतन 250 रुपए प्रति किलो होती है।वहीं अमेरिका में एक किलो मिर्च की कीमत से आप चौंक सकते हैं।
अमेरिका में कितनी है मिर्च की कीमत
सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो तेजी से वायरल है। वीडियो में भारतीय मूल की नेहा जैन ने अमेरिका के एक सुपर मार्केट से मिर्च की कीमत बताई है। नेहा ने वीडियो में बताया कि अमेरिका में मिर्च खरीदना सोने-चांदी जैसा है।नेहा ने मिर्च के 114 ग्राम के पैकेट की कीमत भारतीय रुपयों में करीब 400 रुपए बताई है।अमेरिका के एरीज़ोना में रहने वाली भारतीय मूल की नेहा जैन का कहना है कि 1 किलो मिर्च की कीमत करीब 3500 रुपए होगी,जो भारत के मुकाबले करीब 100 गुना ज्यादा है।
अमेरिका में क्यों है मिर्च की कीमत इतनी अधिक
भारत और अमेरिका के बीच मिर्च की कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिला है।अमेरिका में भी अलग-अलग शहरों और स्टोर्स में इसकी कीमतों में अंतर दिख सकता है।रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की तुलना में अमेरिका में कीमत ज्यादा होने के पीछे खेती और मजदूरी की अधिक लागत, पैकिंग-ट्रांसपोर्ट, स्टोर का मार्जिन होता है। इसके अलावा अमेरिका में मिर्च का बड़े पैमाने पर आयात भी होता है,जिससे कीमत बढ़ जाती है। इन सब के मुकाबले अमेरिका में भुगतान डॉलर में होता है जिसके कारण भारतीय रुपये में बदलने पर कीमत और बढ़ जाती है।
भारत में मिर्च की कीमत कम क्यों
अमेरिका के मुकाबले भारत में मिर्च सस्ती होने के मुख्य कारण देश में इसका बंपर उत्पादन,अनुकूल जलवायु और स्थानीय स्तर पर आसान खेती होना है।भारत विश्व के सबसे बड़े मिर्च उत्पादक देशों में शामिल है। भारत में सबसे अधिक मिर्च की खेती आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, मध्य प्रदेश और कर्नाटक राज्यों में होती है,जहां मिर्च की खूब खेती और उत्पादन होता है।