एक कचौड़ी,दो समोसा,समाजवादी पार्टी पर ही है भरोसा,सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर,अखिलेश को दूध वाली साइकिल के साथ दिखाया
एक कचौड़ी,दो समोसा,समाजवादी पार्टी पर ही है भरोसा,सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर,अखिलेश को दूध वाली साइकिल के साथ दिखाया

27 Nov 2026 |   35



 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल तैयारी में जुटे हैं।नेता एक-दूसरे पर निशाना भी साध रहे हैं।समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात चल रही है तो वहीं सपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी लखनऊ में सपा मुख्यालय के के बाहर कुछ पोस्टर्स लगाए गए हैं,ये पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं।एक पोस्टर में स्लोगन के तौर पर एक कचौड़ी, दो समोसा, समाजवादी पार्टी पर ही है भरोसा लिखा हुआ है।इस पोस्टर में सपा मुखिया अखिलेश यादव को दूध वाली साइकिल के साथ दिखाया गया है,ये काफी चर्चा में है।

सपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के बीच सपा मुख्यालय के बाहर कई पोस्टर लगाए गए हैं।इनमें से एक पोस्टर पर लिखा है,एक कचौड़ी,दो समोसा,समाजवादी पार्टी पर ही है भरोसा। इस पोस्टर में ऊपर लिखा है,मिले दो व्यापारी भाई,एक दूध वाले दूसरे मिठाई वाले हलवाई।आगे लिखा है,दूध वाले और हलवाई दोनों हैं सगे भाई। पोस्टर में अखिलेश यादव को दूध के डिब्बे से लदी साइकिल के साथ दिखाया गया है। वहीं प्रकाश गुप्ता (यज्ञसेनी) को यज्ञसेनी वैश्य हलवाई समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर एक तरफ लिखा है,पीडीए की हवा है,पीडीए सपा है।

सीट बंटवारे पर फंसा पेंच

यूपी विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की तैयारी चल रही है,लेकिन सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बन रही है। सपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है।सूत्रों के मुताबिक शुरुआती बातचीत में सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। वहीं कांग्रेस ने 120 सीटों की मांग की है और इससे कम सीटें लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों की संख्या को लेकर सहमति बनाने की कोशिश जारी है। अभी तक इस मुद्दे पर कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। सपा यूपी की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।सपा को 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा था।

More news