जेल में हो रही रामलीला में दो कैदी बने वानर,मां सीता को खोजने निकले हो गए फरार
जेल में हो रही रामलीला में दो कैदी बने वानर,मां सीता को खोजने निकले हो गए फरार

12 Oct 2024 |  32




हरिद्वार।उत्तराखंड के हरिद्वार जिला कारागार से शुक्रवार की देर रात दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए।दोनों कैदियों के फरार के बाद जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है।दोनों कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।रामलीला में ये दोनों कैदी वानर का रोल निभा रहे थे।इसी दौरान दोनों जेल से फरार हो गए।

जानें कैसे भागे कैदी

हरिद्वार जिला कारागार में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,जिसमें दो कैदी वानर का रोल कर रहे थे।मां की सीता की खोज के बहाने दोनों कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए।बताया जाता है कि सीढ़ी की मदद से दोनों कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए।फरार कैदियों में पंकज जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।रामकुमार जो विचाराधीन कैदी में शामिल है।घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल और जिलाधिकारी कामेंद्र सिंह तुरंत जिला कारागार पहुंचे।फरार कैदियों की खोजबीन के लिए जिलेभर में नाकाबंदी की गई है।
एसएसपी ने जेल अधिकारियों से घटना की पूरी रिपोर्ट तलब की है और फरार कैदियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द कैदियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

More news