पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला

16 Oct 2024 |  27




नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्तारूढ़ सरकार से महापौर चुनाव कराने और उसके लिए दलित समुदाय के किसी व्यक्ति को चुनने का आग्रह किया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश के कारण यह चुनाव लंबित है। वहीं भाजपा अनुसूचित जाति समुदाय को उनके अधिकारों से वंचित करने के लिए यह भाजपा की साजिश है।दिल्ली की महापौर शेली ओबेरॉय ने 607 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को आज संबोधित किया।

अरविंद केजरीवाल का आह्वान

इस दौरान शेली ओबेरॉय ने अरविंद केजरीवाल का एक पत्र जनता के नाम पढ़ा।शेली ने कह कि आम आदमी पार्टी यह चाहती है कि दिल्ली में जल्द चुनाव कराएं जाएं।शेली ने कहा कि इस साल (एमसीडी में आम आदमी पार्टी का तीसरी कार्यकाल) दिल्ली नगर निगम में अनुसूचित समुदाय से महापौर को चुना जाना था,लेकिन जेल से बाहर आने के बाद मुझे पता चला कि मेरे पीठ पीछे भाजपा ने महापौर का चुनाव ही नहीं कराया है। उन्होंने अमुसूचित समुदाय के लोगों का हक जानबूझकर छीना है। किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

दलित महापौर चुनने की सिफारिश

शेली ओबेरॉय ने केजरीवाल के हवाले से आगे कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि तुरंत महापौर का चुनाव कराया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि अनुसूचित समुदाय के व्यक्ति को महापौर चुना जाए और अनुसूचित जाति को उसका अधिकार मिले।

बता दें कि इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल को भी शामिल होना था हालांकि वह ऐसे नहीं कर पाए। दिल्ली में महापौर का चुनाव अप्रैल से ही लंबित है। दरअसल उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा पीठासीन अधिकारी की अबतक नियुक्ति नहीं की गई है। इसे लेकर वीके सक्सेना ने कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में निर्णय लेना उचित नहीं समझते हैं। उस दौरान अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी मामले में धनशोधन के केस में जेल में बंद थे।

More news