ताजमहल के गुंबद पर पेड़ उगने के मामले ने पकड़ा तूल,अखिलेश यादव ने सरकार पर खड़े किए कई सवाल,ASI का आया बयान
ताजमहल के गुंबद पर पेड़ उगने के मामले ने पकड़ा तूल,अखिलेश यादव ने सरकार पर खड़े किए कई सवाल,ASI का आया बयान

20 Sep 2024 |  6





आगरा।मोहब्बत की निशानी विश्वविख्यात ताजमहल की दीवारों पर पेड़ उगने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।ताजमहल की मुख्य गुंबद पर पेड़ उगाने से इसके संरक्षण और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।यह लापरवाही न केवल ताजमहल की सौंदर्यात्मक महत्ता को खतरे में डाल रही है,बल्कि संरक्षण और रखरखाव के प्रति विभाग की लापरवाही को भी उजागर कर रही हैं।गुंबद पर पेड़ उगने से न केवल स्मारक की संरचना पर असर पड़ सकता है,बल्कि इससे ताजमहल की सौंदर्यता भी प्रभावित हो रही है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

विपक्ष भी सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी एक्स पर ताजमहल की देखभाल को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा किल विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले अजूबे ताजमहल के रखरखाव को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम हैं। इससे मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में ज़ंग लगने की आशंका है। ⁠मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़े अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं।ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है।ताजमहल परिसर में जलभराव की समस्या है।पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें। सवाल ये है कि ताजमहल के रखरखाव के लिए जो करोड़ों का फ़ंड आता है, वो कहां जाता है।सरकार एक जीता-जागता सक्रिय उदाहरण होना चाहिए, कोई स्मारक भर नहीं।

विशेषज्ञों और इतिहासकारों ने एएस‌आई की आलोचना की

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं नियमित निगरानी और उचित रखरखाव की कमी को दर्शाती हैं। विशेषज्ञों और इतिहासकारों ने भी भारतीय पुरातत्व विभाग की आलोचना की है और इसे ताजमहल जैसे ऐतिहासिक स्मारक के लिए एक गंभीर खतरा बताया है। उनका कहना है कि ताजमहल का उचित संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और सुधारात्मक उपाय जरूरी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पुरातत्व विभाग को ताजमहल के संरक्षण के लिए विशेष ध्यान और संसाधन उपलब्ध कराने चाहिये।

एएसआई का सामने आया बयान

भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीक्षक राजकुमार पटेल ने इस संबंध में कहा कि सभी स्मारकों में पेड़ उगने की घटना देखने को मिलती हैं। जरुरी होता है कि जब पत्तियां निकलने लगे तो उसे निकाल लिया जाए। अगर पौधे बढ़ेंगे तो उनकी जड़े दीवार के अंदर तक जाएंगी इससे नुकसान हो सकता है। इसलिए हम 8-10 में उन्हें निकालते रहते हैं।

अधिकारियों ने दिया ये जवाब

गुंबद पर पेड़ के उगने की जानकारी मिलने के बाद जब ताजमहल के रखरखाव से जुड़े अधिकारियों से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उनका जवाब असंतोषजनक था। उनका कहना था कि वे इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा,लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

More news