मेरठ-लखनऊ के बीच आज से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,आज मुफ्त यात्रा,कल से लेना होगा टिकट,पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
मेरठ-लखनऊ के बीच आज से दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस,आज मुफ्त यात्रा,कल से लेना होगा टिकट,पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

31 Aug 2024 |  41





लखनऊ।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें को 15 फरवरी 2019 को मेक इन इंडिया पहल के तहत लॉन्च किया गया था।भारतीय रेलवे की आधुनिकता और तेज गति का ये प्रतीक बन गई हैं। वर्तमान में देश में 100 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं संचालित हो रही हैं,जो 280 से अधिक जिलों को जोड़ती हैं और लाखों यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करती हैं।

मेरठ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन एक सितंबर से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 12 वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।रेलवे ने 22490/22491 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की किराया सूची जारी कर दी है।शनिवार को पहले दिन मेरठ-लखनऊ के बीच अतिथि यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।रविवार से 22491 लखनऊ-मेरठ और सोमवार से 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।शुक्रवार को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ट्रेन अपडेट होने के बाद टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव मेरठ-लखनऊ के बीच सिर्फ मुरादाबाद और बरेली जंक्शन पर रहेगा।वंदे भारत एक्सप्रेस 560 किलोमीटर दूरी सात घंटे 10 मिनट में तय करेगी।
देहरादून-लखनऊ के मुकाबले मेरठ-लखनऊ वंदे भारत की औसत रफ्तार लगभग 15-20 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक होगी।शुक्रवार को बुकिंग शुरू होने के बाद पांच सितंबर के बाद की तारीखों में तेजी से सीटें बुक हो रही हैं।

बता दें कि 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत मेरठ से सुबह 6:35 बजे चलने के बाद 8:35 बजे मुरादाबाद, 9:56 बजे बरेली और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
22491 लखनऊ-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 2:45 बजे लखनऊ से चलने के बाद शाम 6:02 बजे बरेली।शाम 7:32 बजे मुरादाबाद और रात 10 बजे मेरठ पहुंचेगी।

इसका किराया मेरठ-लखनऊ चेयरकार -1300,एक्जीक्यूटिव-2365

बरेली-लखनऊ चेयरकार -740एक्जीक्यूटिव-1430

बरेली-मुरादाबाद चेयरकार-495,एक्जीक्यूटिव-930

बरेली-मेरठ चेयरकार-945 एक्जीक्यूटिव-1615

बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ को लखनऊ से जोड़ने वाली पहली ट्रेन है।यह सेवा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, जिससे दिगंबर जैन मंदिर,मानसा देवी मंदिर,सूरजकुंड मंदिर, और औघरनाथ मंदिर जैसे तीर्थ स्थलों तक पहुंचना आसान होगा।

More news