दिल्ली पुलिस ने दिल्ली को दहलाने की साजिश को किया नाकाम,आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली को दहलाने की साजिश को किया नाकाम,आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 गिरफ्तार

30 May 2026 |   32



 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को एक फिर से दहलाने की साजिश रची जा रही थी,लेकिन दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली को दहलाने की साजिश को नाकाम कर दिया है।स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी आईएसआई-मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के इशारे पर काम करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।इनको राजधानी के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने की जिम्मेदारी दी गयी थी। स्पेशल सेल के मुताबिक इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

पाक आतंकियों के संपर्क में थे सभी

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक ये सभी आरोपी पाकिस्तानी आईएसआई हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे। उन्हें दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाकों में हमला करने का काम सौंपा गया था। इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला करने की प्लानिंग थी। इनके पास से कई खतरनाक हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं।

लाल किले पर धमाके के बाद ये गिरफ्तारी मानी जा रही अहम

बता दें कि राजधानी दिल्ली के लाल किले पर धमाके के बाद यह गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने और उभरते खतरों की पहचान करने के लिए राजधानी के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में समर्पित आतंकवाद-विरोधी इकाइयों (सीटीयू) के गठन का आदेश दिया था।

सीटीयू को दी गई थी ये जिम्मेदोरी

इन इकाइयों को संवेदनशील स्थानों की निगरानी करने, कट्टरपंथी व्यक्तियों का पता लगाने,अस्थाई आबादी की पुष्टि करने और आतंकी गतिविधियों से जुड़े संदिग्धों, गैंगस्टरों और हवाला संचालकों पर नजर रखने का काम सौंपा गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह कदम खुफिया जानकारी के आधार पर उठाया गया है, जिसमें संकेत मिले हैं कि विदेशों से संचालित आतंकी सरगना भारत में अपने गुर्गों की भर्ती, उन्हें कट्टरपंथी बनाने और मार्गदर्शन करने के लिए एन्क्रिप्टेड ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और स्थानीय स्लीपर नेटवर्क का तेजी से उपयोग कर रहे हैं।

More news