बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,कमरे में लटका मिला शव,जांच में जुटी पुलिस 
बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,कमरे में लटका मिला शव,जांच में जुटी पुलिस 

30 Mar 2026 |   190



आशुतोष यादव 

मैनपुरी।उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है,जहां बीमारी से परेशान एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।युवक ने रविवार देर रात अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमन पुत्र कमरुद्दीन के रूप में हुई है।अमन लंबे समय से बीमार चल रहा था,जिससे उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था।इसी परेशानी से रविवार रात लगभग 9 बजे अमन ने यह कदम उठाया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।परिवार की ओर से जो भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी,उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More news