भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय का 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन,काशिफा 96.4% अंकों के साथ टॉपर
भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय का 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन,काशिफा 96.4% अंकों के साथ टॉपर

14 May 2026 |   24



रिपोर्ट-आशुतोष यादव 

मैनपुरी।भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कुल 68 छात्रों में से 67 ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। केवल एक छात्र की कंपार्टमेंट आई है।

विद्यालय में काशिफा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।उनके बाद हेमलता ने 93.6 प्रतिशत, शिवांगी ने 91.6 प्रतिशत, लाव्या ने 90.6 प्रतिशत और प्रगति ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

काशिफा के पिता मोहम्मद आरिफ भोगांव नगर पंचायत में कार्यकरत हैं। आरिफ़ ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी बड़ी बेटी मनताशा ने भी एक साल पहले नेशनल महाविद्यालय से बीए की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी और डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडलिस्ट रही थीं।अब काशिफा ने नवोदय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया है।

काशिफा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को दिया है।

More news